पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के लिए जरूरी है पौधारोपण: रेंजर जैन

*अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस- पर वन परिक्षेत्र अधिकारी के साथ वनकर्मियों व ग्राम के लोगों ने किया पौधरोपण बुंदेलखंड की400 प्रजातियों को बचाना जरूरी है

*कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के चलते अब लोगो का ध्यान पर्यावरण संरक्षण पर ज्यादा रेंजर दीपेश जैन

मध्यप्रदेश/तेन्दूखेड़ा -जल थल और वायु में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीव से लेकर भारी भरकम वृक्ष और जीव जन्तु मिलकर एक तंत्र का निर्माण करके एक दूसरे के सामंजस्य से भोजन और प्रजनन सहित अन्य गतिविधियों को संचालित करते हैं इसे जैव विविधता कहते हैं यह बात झलौन वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपेश जैन द्वारा जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण करते हुए कही गई है रविवार को पूरे देश में जैव विविधता दिवस मनाया जाता है इसी के तहत झलौन वन परिक्षेत्र में रेंजर दीपेश जैन द्वारा सभी वनकर्मियों व स्टाफ के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया और लोगो के जैव विविधता दिवस किसे कहते हैं और क्यों मनाया जाता है इसकी जानकारी स्टाफ और लोगों की दी गई झलौन वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपेश जैन ने बताया कि दमोह डीएफओ महेंद्र उइके एसडीओ तेन्दूखेड़ा रेखा पटेल तेजगढ़ रेजर आईपी मिश्रा के निर्देश पर आज झलौन रेंज परिसर में जैव। विविधता के अंतर्गत पौधा रोपण किया गया और जैव विविधता दिवस की जानकारी दी गई रेंजर दीपेश जैन ने कहा कि खुद को विकसित प्राणी कहने वाला मानव आज अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए लगातार पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है जिससे जैव विविधता पर भी लगातार संंकट गहराता जा रहा है इसी संकट के प्रति लोगो में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 22मई को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया जाता है सबसे पहले साल 1993 में मनाया जाता था वर्तमान समय में इसका महत्व बढ़ गया है खासकर कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों का ध्यान पर्यावरण संरक्षण पड़ा है रेंजर जैन का कहना है कि आधुनिक समय में जैव विविधता विषय पर ध्यान देने की जरूरत है ग्लोबल वार्मिंग के चलते पर्यावरण में विशेष बदलाव हुआ है इसके लिए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया जा रहा है वहीं तेजगढ़ रेंजर आईपी मिश्रा का कहना है कि एक रिपोर्ट की मानें तो आने वाले समय में पौधों और जानवरों की प्रजातियों में से 25 फीसदी विलुप्त अवस्था में है साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए जानवरों का संरक्षण भी जरूरी है इसके लिए दुनियाभर में पर्यावरण संरक्षण के लिए कई योजनाएं शासन द्वारा चलाई जा रही है पर्यावरण संरक्षण के लिए22 मई को जैव विविधता दिवस मनाया जाता है जो कि पूरे देशभर में मनाते हैं जिसके तहत आज झलौन रेंज परिसर में पौधरोपण कर विश्व जैव विविधता दिवस मनाया गया जहां वनकर्मियों के साथ ग्राम के लोगों का भी सहयोग रहा।

– विशाल रजक, तेन्दूखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *