पर्यावरण संरक्षण एवं संपोषण हेतु वृक्षारोपण आवश्यक: गिरीश चंद्र यादव

मानवता के सच्चे रक्षक थे गुरु तेग बहादुर: डॉ रवि प्रकाश शर्मा

बुलंदशहर/बरेली – केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी में गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस के अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश चंद्र यादव ,तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ,प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नमन कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि सिक्खों के नवें गुरु तेग बहादुर मानवता के सच्चे रक्षक थे। विश्व इतिहास में धर्म, मानवीय मूल्य, आदर्श, सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देकर भारतीय संस्कृति और देश की रक्षा की। केसर इको क्लब ने इस अवसर पर चंदन नीम ,अशोक, आम इमली का वृक्षारोपण किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संपोषण हेतु वृक्षारोपण आवश्यक है ।तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण से जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण को रोका जा सकता है । इसके लिए व्यापक अभियान चलाते रहने चाहिए ।सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में विद्यालय में प्रबंध समिति का गठन किया ।अध्यक्ष एवं प्रबंधक शरत मिश्र, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सहायक प्रबंधक ए एम गर्ग ,कोषाध्यक्ष बी रंगनाथन, सदस्य विनय कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, अनिल वर्मा, दिलीप देसाई, संजय वर्मा ,विमल कुमार माथुर विकास शर्मा, सुभाष तोमर और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रवि प्रकाश शर्मा, शिक्षक सदस्य चंद्रभानु सिंह, इंद्रजीत सिंह रहेंगे । इस अवसर पर ईको क्लब के विद्यार्थियों मुकुल ,जगजीत, अनु गंगवार सूर्य प्रकाश, भविष्य, कल्पना, अलीना,अजय, भुवनेश को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे ।अंत में प्रधानाचार्य ने पर्यावरण एवं स्वच्छता हेतु विज्ञान संकल्प कराया।

– बरेली से पी के शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *