बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र मे परीक्षा देने आई बीए की छात्रा कॉलेज गेट से लापता हो गई। परिजनों ने गांव के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार फतेहगंज पूर्वी के एक गांव की युवती फरीदपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार को छात्रा कॉलेज में पेपर देने आई थी। पेपर खत्म होने के बाद वह घर नहीं पहुंची। जिसके बाद परिवार वाले बेटी को खोजते हुए कॉलेज पहुंचे। जहां जानकारी मिली कि उनकी बेटी पेपर में अनुपस्थित रही। परिवार के लोगों ने जानकारी की तो पता लगा कि शाहजहांपुर के तिलहर के गांव का युवक छात्रा को ले गया। परिवार के लोगों ने आरोपी के घर वालों से बेटी को वापस किए जाने की मांग की। उन्होंने गाली गलौज करके भगा दिया। इसके बाद वे लोग फतेहगंज पूर्वी पहुंचे। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने फरीदपुर का घटना बता कर उन्हें वापस लौटा दिया। परिवार के लोगों ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अपहरण के आरोप का मुकदमा दर्ज किया है। इस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार करके छात्रा को बरामद किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव