बरेली। करीब 2 साल पहले नगर निगम की ओर से अयूब खां चौराहे की एक दुकान को पराग का सामान बेचने के लिए एलॉट किया गया था। इस पार्लर पर पराग का दूध, मट्ठा, दही आदि सामान बेचने का अनुबंध किया गया था लेकिन वहां अन्य ब्रांड का सामान बिक रहा है। शुक्रवार की रात अपर नगर आयुक्त के निरीक्षण में खुलासा हुआ। इसके साथ ही पता चला कि जिसे दुकान एलॉट किया था उसने दुकान किसी और को बेच दी। नगर निगम ने अयूब खां चौराहे पर पराग कंपनी का सामान बेचने के लिए एक व्यक्ति को दुकान एलॉट की थी। पराग कंपनी से अनुबंध होने के कारण यहां पर पराग कंपनी के सारे प्रोडक्ट बेचने की अनुमति दी गई थी। लेकिन शुक्रवार की रात अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने वहां निरीक्षण किया तो देखा कि अन्य खाने की चीजें बेची जा रही थी। जिसमे रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, कुल्लड़ वाली चाय आदि चीजें शामिल थी। जिसे देखकर अपर नगर आयुक्त भड़क गए। वहीं उन्होंने जांच में पाया कि जिसको दुकान एलॉट की थी उसने दुकान को चौरसिया के हाथ बेच दिया। जिसको संज्ञान में लेते हुए अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार ने कार्यवाही के निर्देश दिए है।।
बरेली से कपिल यादव