फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। चार दिन पहले थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पनबड़िया मे जंगल मे एक अज्ञात महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई थी।। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को शव की पहचान थाना शाही क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी 55 वर्षीय शांति देवी पत्नी पूरन लाल बताया जा रहा है। परिवार का कहना है कि वह अपने रिश्तेदार के यहां जाने की बात कह कर चार दिन पहले घर से निकली थी। तब से उसे तलाश किया जा रहा था लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। परिजनों का कहना है कि पुलिस से सोमवार को सूचना मिली कि एक महिला का शव अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम पर रखा हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में जाकर देखा तो महिला की पहचान शांति देवी के रूप में हुई है। परिवार ने किसी से भी रंजिश होने से इनकार किया है। वही पोस्टमार्टम में महिला की मौत की वजह हैंगिंग बताया जा रहा है लेकिन सवाल यही उठता है कि महिला का शव खेत में पड़ा मिला था उसे किसने मारा यह एक जांच का विषय है। जानकारी के मुताबिक पनबड़िया गांव निवासी प्रमोद और देवेंद्र फसल को पानी लगाने के लिए बीती शाम खेत में इंजन रखने गए थे। जहां उन्होंने जंगल में अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ देखा था। फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव