पदयात्रा निकाल किसान पहुंचे भोजीपुरा टोल, मैनेजर को सौंपा ज्ञापन

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना क्षेत्र मे भोजीपुरा टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा हवाई अड्डा गेट डेयरी किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ किसान एकता संघ ने डॉ रवि नागर के नेतृत्व में बुधवार को पदयात्रा निकाली। जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुये। एक सभा करने के बाद टोल मैनेजर को ज्ञापन भी सौंपा। किसानों ने टोल प्लाजा की कथित तानाशाही के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए टोल प्लाजा की ओर कूच किया और टोल प्लाजा पहुंचकर धरना दिया। यहां किसान नेता डॉ रवि नागर ने कहा कि डेयरी किसान परिवारों पर किसी भी प्रकार की तानाशाही बर्दाश्त नही की जाएगी। यदि अतिक्रमण के नाम पर सड़क किनारे की जमीन खाली कराई जानी है तो यह कार्रवाई सभी पर समान रूप से होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एकतरफा कार्रवाई के दौरान कोई अप्रत्याशित घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी टोल प्रशासन की होगी। राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार ने आरोप लगाया कि टोल प्लाजा पर कर्मियों के नाम पर, असामाजिक तत्व बैठे हुए हैं, जो किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। पदयात्रा में राजेश शर्मा, श्याम पाल चौधरी, बहुरन लाल गुर्जर, खेतल सिंह, रूपलाल लेखपाल, भगवान सिंह फौजी, गिरीश गोस्वामी, श्रीराम, वीरेश भगत, लालाराम, नरेश गुर्जर, पप्पू नेता जी, महेंद्र यादव, घनश्याम गुर्जर, राजेंद्र खलीफा, संजीव गुर्जर, अमरसिंह, वीरपाल, वीरेश गुर्जर, पेशकार, बंटू, इमरान, शुभम शर्मा, ताहिर, लखपत यादव, प्रेमपाल गंगवार, शहादत खान सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *