पत्नी से विवाद के चलते एलएलबी छात्र ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

बरेली। जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के एक एलएलबी के छात्र ने फंदे से लटकर जान दे दी। पत्नी से विवाद के चलते तीन साल से डिप्रेशन मे था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। थाना कैंट क्षेत्र के लक्ष्मीनगर कांधरपुर के रहने वाले चेतन शर्मा (30) ने मंगलवार को घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता रक्षपाल शर्मा ने बताया कि बेटे की शादी करीब साढ़े तीन साल पहले कैंट क्षेत्र के वविया मे की थी। आये दिन उसका झगड़ा पत्नी से होता रहता था। इसके चलते बेटे की ससुराल वालों से अनबन रहती थी। पिता ने बताया कि मंगलवार को बहू से बेटे का करीब दो घंटे झगड़ा हुआ। उन्होंने कहा वह अपनी पत्नी के साथ साढू़ के घर गये थे। आरोप है कि इसी बीच लड़के ने ससुराल वालों के दबाव में आकर फांसी लगा ली। उन्हें सूचना मिली तो घर पर आये। देखा कि बेटे के ससुराल वाले वहां मौजूद थे उन्होंने ही उसे फंदे से नीचे उतारा। मृतक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। मृतक का एक डेढ़ साल का बेटा है। उसके पिता रक्षपाल रिटायर्ड फौजी हैं। एक बड़ा भाई केके शर्मा इंजीनियर है। मृतक के पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *