सीबीगंज, बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक थाना सीबीगंज क्षेत्र के मथुरापुर के रहने वाले संतोष कुमार 24 पुत्र प्रीतम लाल साहू ने परसाखेड़ा के बंजरिया फाटक के पास पीपल के पेड़ में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। बताया जाता है कि संतोष और उनकी पत्नी श्यामकली में आए दिन छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। रविवार की रात को भी दोनों के बीच खूब लड़ाई झगड़ा हुआ। जिसके बाद सोमवार की सुबह तड़के ही संतोष बिना बताए घर से निकल गया और परसाखेड़ा के बंजरिया फाटक के पास पेड़ से रस्सी के सहारे लटककर आत्महत्या कर ली। संतोष पेशे से टेंपो चालक था। उसकी चार वर्ष पूर्व रिठौरा में शादी हुई थी। मृतक के दो बच्चे हैं। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।।
बरेली से कपिल यादव