बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना शाही क्षेत्र मे पत्नी के मायके जाने से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। परिजनों ने निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना शाही क्षेत्र के गांव लमकन निवासी राजेश उम्र 28 साल पुत्र भूपराम के घर मे किसी बात को लेकर कलह था। इसी बात को लेकर पति पत्नी मे झगड़ा हो गया। गुरुवार की सुबह युवक की पत्नी घर जाने की जिद करने लगी। घर वालों ने महिला को काफी समझाया और मायके जाने को मना किया। महिला नही मानी तो राजेश की मां महिला को पहुंचाने उसके मायके गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश की पत्नी के मायके जाने के बाद युवक गुमसुम देखा गया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन पहले शाही के एक निजी अस्पताल मे पहुंचे तो डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया। उसके बाद थाना फतेहगंज के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां शुक्रवार की तड़के सुबह उसकी मौत हो गई। राजेश की शादी हुए अभी एक साल भी नही हुआ है। राजेश चार भाइयों मे दूसरे नम्बर का था। थानाध्यक्ष रोहित शर्मा ने बताया कि जहर खाने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना स्थल फतेहगंज पशिमी है। फिर भी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर थाना प्रभारी फतेहगज पशिमी ने बताया कि सूचना मिली है कि लमकन के एक युवक ने जहर खा लिया है। पुलिस को मौके पर भेजा है। जांच पड़ताल में जुटी है।।
बरेली से कपिल यादव