पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

बरेली। शहर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के चाहवाई गुड्डरबाग मे विकास सक्सेना ने सरेराह अपनी पत्नी निशि की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। उसने शुक्रवार को धारदार हथियार से खुद पर हमला करके आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने विकास को हिरासत मे लेकर जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। विकास सक्सेना की निशी कश्यप से एक साल पहले ही हुई थी। दोनों ने अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि प्रेम विवाह के कुछ महीने बाद ही पति विकास सक्सेना और ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करते थे। जिससे परेशान निशी नौ महीने की बेटी के साथ मायके मे रहने लगी थी। गुरुवार की  दोपहर निशी बेटी के लिए दूध लेकर बाजार से लौट रही थी। आरोप है कि उसी दौरान पति विकास ने उसे चाकू से कई वार किए और उसकी हत्या कर फरार हो गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा तो पता चला कि निशी की चाकू से ही हत्या हुई है। जिसके बाद पुलिस ने विकास के खिलाफ ही हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। विकास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ दबिश के साथ ही उसके परिजनों पर दबाव बना रही थी। जिसके बाद पुलिस के खौफ मे शुक्रवार दोपहर विकास ने ब्लेड से अपना गला रेतकर खुदकुशी का प्रयास किया। वही पुलिस की जांच मे सामने आया है कि विकास ने जब निशी से प्रेम विवाह किया तो उसके कुछ समय बाद उसे निशी पर शक हो गया कि वह किसी और से मोबाइल पर बात करती है और उसके प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद हुआ तो घरेलू कलह के चलते निशी मायके मे रहने लगी थी। जिसके बाद विकास का शक और गहरा गया। हालांकि गला ब्लेड से कट जाने के चलते वह अभी कुछ बताने के लायक नही है। पुलिस उसके ठीक होने पर उससे पूछताछ के बाद हत्या मे प्रयुक्त चाकू बरामद कर जेल भेजेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *