पति से झगड़े के बाद फंदे से लटका मिला नवविवाहिता महिला का शव, हत्‍या का आरोप

भमोरा, बरेली। पति से झगड़े के बाद महिला का फंदे से लटका हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्‍या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव रधोला की रहने वाली विश्राम सिंह की बेटी छोटी की शादी ढाई माह पूर्व थाना भमोरा क्षेत्र के सरदार नगर के रामप्रकाश के बेटे विकास के साथ हुई थी। शादी मे मिले दान दहेज से पति खुश नही था। इसके चलते उसका पत्‍नी से अक्सर झगड़ा रहा रहा करता था। शुक्रवार की सुबह दोनों में फिर झगड़ा हुआ। उसके बाद सात बजे महिला का शव फंदे से लटका मिला। घर वालों ने जब महिला को फंदे से लटकते देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ ट्रेनी सीओ डा. दीपशिखा भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने पर शव को नीचे उतारा गया और पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्‍या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की खातिर गला दबाकर करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। वही विकास की मां ने बताया कि पति पत्नी के बीच छोटी छोटी बातों पर बिबाद हो जाता था। विकास की बहू विकास पर शक करती थी। रिश्तेदार के घर से लौटी तो उसने बिबाद शुरू किया जिस पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *