बरेली। एक युवक अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। जिसका उसकी पत्नी विरोध करती तो वह उसे मारता पीटता था। परेशान होकर वह अपनी मां के पास चली आई। दामाद की हरकत से परेशान पत्नी और उसकी मां ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि थाना फरीदपुर कस्बे की रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने बताया उसने अपनी बेटी की शादी कुछ महीने पहले बदायूं के महाबलीगंज के रहने वाले रामप्रकाश से की थी। आरोप है कि दामाद बेटी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने के साथ ही उसके साथ मारपीट करता था। संबंध बनाने के दौरान भी मारपीट करने का आदी है। जिस वजह से बेटी घर छोडकर अपनी मां के पास आ गई। उसने बताया कि बेटी ससुराल मे नहीं जाना चाहती है। दामाद लगातार दबाव बना रहा है। जिससे परेशान होकर दोनों ने जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर दोनों को पहले सीएचसी सेंटर ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालात चिंताजनक बताई जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
