बरेली। जायदाद से बेदखल पति की मौत के बाद जेठ ने मकान पर कब्जा कर लिया। जब विधवा महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने इस मामले मे एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। थाना बहेड़ी की आदर्श कालोनी निवासी सुनीता गुप्ता पत्नी दीपक गुप्ता ने बताया उसके जेठ को उसकी सांस ने काफी साल पहले जायदाद से बेदखल कर दिया था और मकान का बैनामा उसके पति के नाम करा दिया। तब से उसका जेठ उन लोगों से दुश्मनी मानने लगा। कुछ समय पहले उसके पति को कैंसर हो गया। वह अपने पति का इलाज कराने के लिए अस्पतालों मे भटकती रही। इस बीच उसके जेठ ने जबरन मकान पर कब्जा कर लिया। कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो गई। सात फरवरी को वह अपने मकान पर गई तो उसके जेठ ने उसके कमरे का ताला तोड़कर मकान पर कब्जा कर लिया और उससे कहा कि तेरा पति खत्म होते ही मकान से कब्जा भी खत्म हो गया है। उसके साथ जेठ और परिवार के लोगों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। इस मामले मे उसने बहेड़ी पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्यवाही न होने पर महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।।
बरेली से कपिल यादव