पाली/राजस्थान| एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए।
उक्त उदगार भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (विधि) एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित ने स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में पंचायत दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में व्यक्त किए।
समारोह के विशिष्ट अतिथि विक्रमसिंह राजपुरोहित सिन्दरली ने पं दीनदयाल उपाध्याय को महान विचारक साहित्य कार राष्ट्र भक्त बताया। समारोह में मदन सिंह प्रवीण सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने की।
पं दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से प्रारम्भ हुए समारोह में सर्व प्रथम प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बालिकाओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए। भाषण निबंध चार्ट निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्नेह लता गोस्वामी महावीर प्रसाद प्रकाश परमार कविता कंवर सुशीला सोनी सरस्वती पालीवाल मनीषा ओझा रमेश सिंह राजपुरोहित रमेश कुमार वछेटा मोहनलाल वीरम राम चौधरी शकुंतला जैन पृथा नरेन्द्र बोहरा हरीश पुरोषतम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन प्रकाश सिसोदिया ने किया। अंत में सभी ने पण्डित दीनदयाल जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
पत्रकार दिनेश लूणिया
पं.दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक :एडवोकेट राजपुरोहित
