पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

बरेली। भाजपा महानगर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि सिविल लाइंस के एक होटल में मनाई। मुख्य वक्ता वृज प्रांत संचालक शशांक भाटिया ने कहा कि हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। वह एक महान भारतीय नेता, विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता थे। वृज प्रांत संचालक शशांक भाटिया, मेयर डॉ. उमेश गौतम, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना सहित अन्य नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मेयर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे आदर्श हैं। नैतिकता के सिद्धांत किसी के द्वारा बनाए नहीं जाते, बल्कि खोजे जाते हैं, यह बात पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कही थी। संचालन महामंत्री प्रभु दयाल लोधी ने किया। रामगोपाल मिश्रा, डॉ. विमल भारद्वाज, मनीष अग्रवाल, डॉ तृप्ति गुप्ता, डॉ. विनोद पागरानी, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, बंटी ठाकुर, प्रवेश वर्मा, नीलम जेठा, योगेश कुमार, संजीव शर्मा, अमन सक्सेना, राजकिशोर कश्यप, रितेश मोहन गुप्ता, पवन अरोड़ा रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *