बरेली। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच के तत्वावधान मे रविवार को दीनदयाल पुरम स्थित दीनदयाल पार्क में दीनदयाल उपाध्याय की भव्य मूर्ति का अनावरण झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर वन मंत्री ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय ने वर्षों पहले अंत्योदय का एक विचार हम सबको दिया था। जिसको केंद्रीय एवं राज्य सरकारें पूरा कर रही हैं। अंत्योदय का विचार है कि अंतिम व्यक्ति का कल्याण हो, आज दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति स्थापित होकर वास्तव में यह साकार हो रहा है। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने दीनदयाल उपाध्याय से संबंधित संस्मरण साझा किए। विधायक संजीव अग्रवाल ने दीनदयाल उपाध्याय को अंत्योदय योजना का महान अग्रदूत बताया। लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल ने कहा कि 25 वर्ष पहले दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लग जानी चाहिए थी जो अब स्थापित हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि उनके ससुर सुभाष पटेल ने दीनदयाल पुरम का नामकरण पूर्व नगर विकास मंत्री लालजी टंडन से कराया था। पूर्व सभासद अतुल कपूर ने भी विचार रखे। अध्यक्षता विनोद गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश रस्तोगी रहे। संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया। डॉ. वीरेंद्र जैसवार ने आभार जताया। विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, गुलशन आनंद, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज, पूर्व प्राचार्य डॉ. योगेश मिश्रा, डॉ. शरद अग्रवाल, प्रवीण भारद्वाज, मनोज थपलियाल, अशोक वैश्य, शिवम वर्मा, डीएल गंगवार, अजय राज शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, लाल बहादुर गंगवार, अरुण, प्रवीन शर्मा, रश्मि उपाध्याय, सुमंत माहेश्वरी, मदन लाल शर्मा, सुधीर श्रोत्रिय, विशाल शर्मा, मदन पांडे, संजीव अवस्थी, विमला गुप्ता, कृष्णा भारद्वाज, आराधना, डॉ हरिमोहन भारद्वाज मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव