फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे आयोजित उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कैंट विधायक व प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि अर्पित की। कैंट विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व के धनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिन्होंने कठिनाइयों में अपने जीवन काटा और उस कष्ट णक देश का कोई व्यक्ति न पहुंचे इसलिए अपना सम्पूर्ण जीवन देश को समर्पित कर दिया उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना था कि एकात्मक मानववाद तथा अंत्योदय यानि सरकार की सभी योजनाएँ पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति को उस योजना का लाभ प्राप्त हो। इसलिए हम सभी भाजपा कार्यकर्ता आज उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को आज अपनी स्वेच्छा से कुछ अंशदान को देश के नाम समर्पित करना है। इस अवसर पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पंडित रामगोपाल मिश्रा, गुलशन आनंद, अरूण कश्यप, प्रभु दयाल लोधी, प्रतेश पाण्डेय, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, अमरीश कठेरिया, प्रवेश वर्मा, जेपीएस पाल, गौरव गुप्ता, सूर्यकांत मौर्य, हरीश वाल्मीकि, अमन सक्सेना राज किशोर पुष्पेन्द्र पटेल सतेन्द्र पाण्डेय तथा सभी मंडल अध्यक्ष और मोर्चों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही फतेहगंज पश्चिमी के रहपुरा रोड स्थित त्रिलोक चंद्र डिग्री कॉलेज में भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि मनाई और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रेरणा चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, आशीष अग्रवाल, डॉ मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव