दुनका, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की दुनका मंडल की बैठक केपी लॉज दुनका मे मंडल अध्यक्ष बीरपाल पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि भाजपा इस बार अपने कार्यकर्ताओं को ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में उतारेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं से तैयारियों में जुटने की अपील की। मीरगंज के विधायक डॉ डी.सी.वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। कोरोना जैसी विषम परिस्थिति में जनता को सरकार ने यथासंभव सहायता दी। बैठक में महिपाल गंगवार, तरुण गंगवार, ठाकुर बंटी सिंह, डीटू पाण्डेय, मनु गंगवार, अनिल गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव