पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज: आज मतदाता सूची और विलोपन सूची का हुआ प्रकाशन

बरेली- पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो रही है।इसीक्रम में पंचायत चुनाव की मतदाता सूची तथा विलोपन सूचीआज जारी हो गई विभिन्न बूथ पर आज इसका प्रकाशन हुआ जोगीठेर प्राथमिक विद्यालय में आज बूथ लेवल ऑफिसर मोहन सिंह तथा सुपरवाइजर लाल बहादुर गंगवार द्वारा ग्राम के पूर्व तथा वर्तमान प्रधान एवं उनके प्रतिनिधियों तथा नागरिकों के बीच इसका प्रकाशन कियागया ग्रामीणों ने बहुत ही तन्मयता के साथ सूची का अवलोकन किया ज्ञात हो कि उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार सदर द्वारा जो निर्देश जारी किए गए हैं उससे भी अवगत कराया गया जिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की अगर कोई आपत्ति है तब वह तहसील में जाकर फॉर्म लेते हुए अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं इसका समय भी निर्धारित कर दिया गयाहै

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *