बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के पत्रकार सौरभ पाठक की मां सरोज शर्मा (62) का पूना मे इलाज के दौरान निधन हो गया। वे सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी के पुणे कैंपस मे असिस्टटेंट प्रोफेसर योगेंद्र भारद्वाज के साथ इन दिनों रहकर इलाज करा रही थी। परिजन पुणे से फ्लाइट से शव लेकर शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचे। शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के लोगों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और शोक जताया। शाम की समय उनकी शवयात्रा निकली तो मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। सरोज के पति ब्रह्मस्वरुप शर्मा व पुत्र रविकांत सीआईएसएफ मे उप निरीक्षक है। दूसरे पुत्र सौरभ पाठक एक मीडिया संस्थान के पत्रकार है। तीसरे पुत्र मुकेश कुमार शर्मा यंग प्रोफेशनल है। अंतिम संस्कार मे गायत्री परिवार के पदाधिकारी, कई शिक्षण संस्थानों के संचालक, व्यापारी नेता, मीडिया कर्मी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गंगवार, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, भाजपा नेता अजय सक्सेना, आशीष अग्रवाल आदि सैकड़ो लोग शामिल हुए।।
बरेली से कपिल यादव
