बिहार:-हजीपुर( वैशाली)जिला अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड अतर्गत चेहराकलां गांव के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दशई चौधरी ने बताया कि, न्यायपालिका में भी भर्ती बोर्ड की तरह प्रतियोगिता आयोजित कर चयन प्रक्रिया अपनाने पर बल दिया, और कहा कि तभी जाकर हर वर्ग के लोग प्रतियोगिता में शामिल होकर चयनित हो सकेंगे।उन्होंने कहा कि अमृतसर में रावण के पुतला दहन के क्रम हुई मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की। औरइस विदारक घटना की जाँच के लिए आग्रह किया। , बिहारी मजदूरों पर हुई अभद्र व्यवहार के मामले में बताया कि बिहारी मजदूरों के बल पर अन्य राज्यों का विकास होता है। उन्हीं मजदूरों के साथ अभद्र व्यवहार किया करते हैं। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री को पहल कर समस्या का निदान करने की जरुरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नीतिश कुमार ने की।सभा को संबोधित करते हुये जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह ने लोगों से आगामी 14 नवम्बर को मुजफ्फरपुर के एल0 एस0 कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, मुखिया अनंत कुमार, रामप्रसाद सुमन, भरत प्रसाद कुशवाहा, राजन पासवान, भुनेश्वर राम, साधु शरण सहित अन्य दर्जनों लोग शामिल थे।
-नसीम रब्बानी पटना बिहार
न्याय पालिका में भर्ती बोर्ड की तर्ज पर प्रतियोगिता आयोजित कर चयन प्रक्रिया अपनाने की है जरूरत
