बरेली। उत्तर प्रदेश पंचायती राज (ग्रामीण) सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा का चुनाव बिथरी ब्लॉक स्थित कैम्प कार्यालय में हुआ। जिसमें लगातार 9 वीं बार रामलाल कश्यप जिलाध्यक्ष चुने गए। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष पद के लिए राम लाल कश्यप, महामंत्री के लिए महेश चंद्र वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष के लिए अजीत सिंह यादव, संगठन मंत्री के लिए राजेंद्र सिंह कोली और जिला संप्रेक्षक मिश्रयार खां ने अपनी दावेदारी की। पांचों पदों पर एक-एक ही दावेदार होने पर सभी को निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
