शाहजहांपुर- शाहजहांपुर नौकरी के नाम पर फर्जी बेबसाइट बनाकर लोगो को ठगने वाले तीन तीन ठगो को एसओजी, क्राइम ब्रांच तथा साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ठग दिल्ली व मेरठ के रहने वाले है। ठगो ने नौकरी दिलाने के बहाने शाहजहांपुर के एक बेरोजगार युवक के खाते से भी 77 हजार रुपये निकाल लिए थे क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीण कुमार ने गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ठगो ने बीते 13 फरवरी को थाना सदर बाजार क्षेत्र के फैक्ट्री स्टेट निवासी जावेद खाँ के खाते से ऑनलाइन 77 हजार रुपये निकाल लिए थे। जावेद ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। जावेद का आरोप था कि ठगो ने नौकरी डॉट कॉम नाम की फर्जी वेबसाइट बनाकर तथा नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ ठगी की है पुलिस अधीक्षक एस आनन्द द्वारा एसओजी, साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम का गठन की गया। जो की मामले की जांच कर रही थी।
अंकित शर्मा, शाहजहांपुर
