नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे मे पिता पुत्री हुई घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार को टोल प्लाजा के नजदीक हाइवे पर पिता पुत्री की बाइक पोल से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों लोग घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर बरखेडा निवासी श्यामलाल अपनी पुत्री महक के साथ बाइक से मीरगंज से घर जा रहे थे। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पोल से जा टकराई। रोड पर गिरकर दोनों लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *