नेशनल हाइवे से गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली हुई गायब, धनेटा मे किसान से छीनी ट्रैक्टर ट्राली

बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे पर कतार मे खड़ी गन्ना से भरी ट्रैक्टर ट्राली बुधवार की रात मे गायब हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। दूसरे मामले मे मिल से मैली लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली को धनेटा के पास बदमाशों ने किसान से छीन लिया। बदमाश ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गए। पुलिस घटना से इंकार कर रही है। जानकारी के मुताबिक थाना बहेड़ी क्षेत्र का किसान ट्रैक्टर से गन्ना का ट्राला लेकर डीएसएम शुगर मिल में तौल कराने को बुधवार की शाम मीरगंज पहुंचा। उसने गन्ना वाहनों की कतार मे अपना ट्रैक्टर ट्राला लगा दिया। रात मे खाना खाने ढाबा पर चला गया। वह करीब साढ़े ग्यारह बजे वापस लौटा तो लाइन से उसका ट्रैक्टर-ट्राला गायब था। किसानों ने उसे बताया उसके जाने पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राला को कतार से निकाल कर ले गए। सिंधौली चौराहा पर डयूटी दे रहे गार्डों ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी की चर्चा होने की बात कही। एसओ दयाशंकर ने बताया घटना से इनकार करते हुए कहा किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। बही दूसरा मामला बहेड़ी क्षेत्र के किसान का है। बुधवार को मैली लेने ट्रैक्टर ट्राली से चीनी मिल पहुंचा। ट्रॉली में गन्ना की मैली लेकर किसान रात में घर लौट रहा था। धनेटा के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया। मैली से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर बदमाश फरार हो गए। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस क्षेत्र मे ऐसी किसी घटना से इनकार रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *