बरेली। कांग्रेस की मासिक बैठक रविवार को प्रेस क्लब में हुई जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया। इस दौरान गुटबाजी का मुद्दा हावी रहा और ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करने की बात कही गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि जिसका बूथ सबसे मजबूत होगा। अब वही आगे बढ़ेगा। गुटबाजी करने वालों और कार्यक्रम मे सिर्फ चेहरा दिखाने वाले नेताओं पर कार्रवाई के लिए हाईकमान को पत्र लिखा जाएगा। वह रविवार को जिला और महानगर कांग्रेस की शहर के एक क्लब मे आयोजित मासिक बैठक में बोल रहे थे। बैठक मे 14 दिसंबर को दिल्ली मे होने जा रहा राहुल गांधी की रैली में भागीदारी पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ नेता बड़े नेताओं के आने पर चेहरा दिखाते हैं लेकिन बाद में नजर नही आते। ऐसे नेताओं के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई के लिए हाई कमान को लिखा जाएगा। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि एसआईआर के कार्य में अगर किसी को भी कोई परेशानी आती है तो वह पार्टी कार्यालय आकर बता सकता है। एसआईआर के कार्य में पार्टी की ओर से बनाए गए बीएलए लोगों की मदद कर रहे है। जियाउर रहमान, नाहिद सुल्तान, सुरेश चंद्र वाल्मीकि, मुजम्मिल रजा खान, मोबिन अंसारी, सुरेश दिवाकर, प्रवीण कुमार मिश्रा, मुकेश वाल्मीकि, राजेश सिंह यादव, भीमसेन कश्यप, मुश्ताक आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
