निषाद आरक्षण संवाद बस यात्रा को लेकर संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न

बिहार : समस्तीपुर जिले में आगामी 13 अक्टूबर को समस्तीपुर में आयोजित निषाद आरक्षण संवाद बस यात्रा को लेकर संघ के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। संघ के जिलाध्यक्ष श्री अर्जुन सहनी के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संवाद यात्रा की सफलता के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीँ प्रताप होटल में बैठक का आयोजन किया गया। जिले में संवाद यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर है। संघ के दर्जनों पदाधिकारी तथा सैकड़ों कार्यकर्ता दिन-रात यात्रा की अभूतपूर्व सफलता की तैयारियों में सक्रिय हैं। समस्तीपुर में आगामी 13 अक्टूबर को निषाद आरक्षण संवाद बस यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजभूषण चौधरी मौजूद रह। निषाद विकास संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सन ऑफ़ मल्लाह के नेतृत्व में बिहार के सभी जिलों में संवाद यात्रा निकाली जा रही है। संवाद यात्रा का चौथा चरण समापन की ओर अग्रसर है। कुल नौ चरणों में पुरे बिहार में यात्रा निकाली जाएगी। सन ऑफ़ मल्लाह यात्रा के दौरान प्रदेश के सभी जिलों में तय दिनांक पर समाज के बीच जा रहे हैं। संघ के हजारों पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता हजारों मोटरसाईकल तथा चार पहिया वाहन के साथ यात्रा में सम्मलित होंगे। संघ के प्रदेश, जिला तथा प्रखंड/पंचायत स्तर के तमाम पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता यात्रा का हिस्सा लगे। बस यात्रा हर जिले से होकर गुजर रही है तथा निषाद आरक्षण का आवाज बुलंद कर रही है। यात्रा के दौरान संबंधित जिले में रात्रि में सभा तथा बैठक आयोजित का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न जगहों पर हजारों लोगों की जनसभा का आयोजन भी हो रहा है, तत्पश्चात आगामी 4 नवंबर को पटना के गाँधी मैदान में यात्रा का समापन कर विशाल “निषाद आरक्षण महारैला’का आयोजन किया जाए गा।इसमे प्रदेश के निषाद लाखों-लाख की संख्या में भाग लेकर बिहार की राजनीति में निषादों की मजबूत धमक का एहसास करवाएंगी, साथ ही 4 नवम्बर को ही भीआईपी के फूल फार्म की घोषणा की जाएगी। इस मौके पर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव चौधरी , प्रदेश उपाध्यक्ष बिपिन कुमार सहनी, महिला जिलाध्यक्ष कृष्ण देवी, जिला युवाध्यक्ष मनीष सहनी, हरेराम सहनी, शंकर सहनी सहित संघ के कई गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर: आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरोचीफ -समस्तीपुर( बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *