आंवला, बरेली। बुधवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। वह देर शाम तहसील पहुंची। निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने तहसीलदार न्यायालय से की। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने तहसीलदार वृजेश कुमार वर्मा को निर्देश दिए कि सभी कार्य पोर्टल पर ही दर्ज किए जाएं। ऑफलाइन किसी भी प्रकार का कार्य स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने विभागीय कार्रवाई के लिए अलग रजिस्टर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सर्विस रजिस्टर की जांच की और जो अद्यतन नहीं है, उन्हें तत्काल अपडेट कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान नायव तहसीलदार दीपक कुमार की अनुपस्थिति पर एडीएम ने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने बकायेदारों की स्थिति की समीक्षा की और बड़े बकायेदारों की सूची की फ्लैक्सी लगवाने के निर्देश दिए। एसडीएम विदुषी सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में पुताई का कार्य चल रहा है और शीघ्र ही फ्लैक्सी लगवा दी जाएगी। उन्होंने पट्टों के रजिस्टर को नए कवर में रखने, राजस्व संग्रह से संबंधित फाइलों के समुचित रखरखाव तथा सभी अमीनों की जानकारी ली। निरीक्षण में कोई भी अमीन सबसे पुराने बकायेदार की जानकारी नहीं दे सका। अमीन कार्यालय मे वर्ष 2002 मे आरसी मे कम स्टांप पाए जाने पर उसे रजिस्टर मे सही कराने के निर्देश दिए गए। एडीएम ने अमीनों की नियमित मॉनिटरिंग करने, सभी दस्तावेज सर्विस बुक में संलग्न करने तथा समस्त डाटा मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज कराने के निर्देश दिए। एसडीएम न्यायालय उन्होंने मैनुअल तैयार करने तथा एक माह से अधिक लंवित मामलों को न रखने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे तहसील परिसर में साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए गए। एडीएम पूर्णिमा सिंह ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य किसी भी कर्मचारी को दंडित करना नहीं, बल्कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है। निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गई, वहां आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।।
बरेली से कपिल यादव
