नियमित मॉनीटरिंग के साथ पूरा करें काम, गुणवत्ता पर विशेष जोर

बरेली। ग्रेटर बरेली परियोजना के विकास कार्यों मे तेजी लाने के निर्देश देते हुए बीडीए उपाध्यक्ष ने गुरुवार को परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण किया। कार्यदायी एजेंसियों को नियमित मॉनीटरिंग के साथ काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने कहा कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ने सेंट्रल पार्क (रुद्र वनम) का भी निरीक्षण किया। यहां हरित क्षेत्र के विस्तार, पौधरोपण, ट्रैक निर्माण, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया। पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर नागरिकों के लिए आकर्षक और उपयोगी बनाने की योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ग्रेटर बरेली को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित और हरित शहर के रूप में विकसित करना शासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के अंत में उन्होंने संबंधित इंजीनियरों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग की जाए और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए, ताकि परियोजना को निर्धारित समय में पूर्ण किया जा सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *