निधि समर्पण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, निधि के लिए घर-घर पहुंचे रामदूत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। निधि समर्पण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। सुबह से लेकर शाम तक रामदूतों की टोलियां बस्ती-बस्ती, घर-घर जाकर श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कर रही है। कस्बे में रविवार को आरएसएस के कार्यकर्ता व क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने भी घर घर व दुकान दुकान जाकर धन संग्रह किया। रविवार को कस्बे में निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हुआ। तीसरे दिन रविवार को सुबह से ही रामदूतों की टोलियां हाथों में केसरिया ध्वज गले में केसरिया बैग लटकाए श्रीराम के उद्घोष के साथ कस्बे के मुख्य बाजार व क्षेत्र के गांवो में पहुंचे। घर-घर जाकर रामदूतों ने राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। कई स्थानों पर धन संग्रह के लिए पहुंचे रामदूतों का लोगो ने स्वागत भी किया। भाजपा विधायक डॉ डीसी वर्मा ने बताया कि मीरगंज क्षेत्र मे निधि समर्पण अभियान पूरे जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी संबंधित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। आने वाले दिनों में और अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान से जोड़ा जाएगा। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में निधि समर्पण अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को मीरगंज के विधायक टोली के साथ निकले। दुकान दुकान जाकर धन संग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, महामंत्री कैलाश शर्मा, कुंवरसेन गंगवार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व आरएसएस के लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *