नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल

नवाबगंज, बरेली। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले मे पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। पीडिता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति उत्तराखंड के लालकुआं में नौकरी करता है, जबकि उसका परिवार गांव में रहता है। उसकी हाईस्कूल में पढने वाली नाबालिग बेटी शनिवार को विद्यालय के वार्षिकोत्सव में अपने छोटे भाई के साथ गई थी। वहां से वह सहेली के घर चली गई। सहेली ने नशीला पदार्थ खिला दिया था। वह नशे में घर लौटी थी। पीडिता के पिता की तहरीर पर थाना नवाबगंज मे आरोपी अनस, उसकी बहनों तथा माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *