बरेली। जनपद की थाना नवाबगंज क्षेत्र मे नाबालिग किशोरी से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसका एक वीडियो सामने आया। जिसमे वह थाने से लंगड़ाता हुआ हवालात से बाहर आ रहा है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। दुष्कर्म पीड़िता का शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल मे प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई थी। पुलिस ने बच्चे का डीएनए सैंपल सुरक्षित कराकर जांच के लिए भेजा। अब डीएनए रिपोर्ट को आरोपी के सैंपल से मिलान किया जाएगा। आरोपी राशिद 40 साल का शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर दुष्कर्म करता रहा। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। गुरुवार को किशोरी के पेट में दर्द उठा तो एक निजी अस्पताल मे उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया। वहां उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई तो किशोरी के भाई ने आरोपी राशिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह जिला महिला अस्पताल मे प्रसव के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। अब उसकी हालत स्थिर है। थाना प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया। बच्चे का डीएनए का सैंपल लिया गया। जिसकी जांच कराई जाएगी। उधर, सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्र ने बताया कि आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव