बरेली। सोमवार को नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति ने दूसरे चरण मे बाबा अलखनाथ मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इसमें समिति के पदाधिकारी, शहर के शिवभक्त और अन्य कांवड़िए भी शामिल थे। सुबह सात बजे शिविर कार्यालय में सेठ गिरिधारी लाल मंदिर श्यामगंज में सभी जलाभिषेक शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए एकत्र हुए। समिति के महामंत्री आशुतोष अग्रवाल गणेश स्तुति की गई। उसके बाद अलग अलग वाहनों द्वारा जलाभिषेक यात्रा शुरु हुई। जलाभिषेक यात्रा साहू गोपीनाथ, मठकी चौकी, शिवाजी पार्क, खांडसारी, नाथ मंदिर, कुतुबखाना रोड, बड़ा बाजार किले के रास्ते अलखनाथ मंदिर पहुंचे। शहर में अलग अलग यात्रा का पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया। मंदिर पहुंचकर शिवभक्तों ने भोलेनाथ का श्रंगार किया। उसके बाद शाम को आरती के बाद सभी अपने घरों को लौट गए। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि अध्यक्ष बृजवासी लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेश अग्रवाल, धर्माथ सक्सेना, शलभ सक्सेना, रितेश अग्रवाल, अभय सिंघल, अतिन टंडन, मोहन गुप्ता, संजय अग्रवाल, पंकज देवल, अनूप अग्रवाल, दया अग्रवाल, मुकेश पांडेय, विवेक श्रीवास्तव, अंकुर, रोहित, तुषार, गंगाराम, कपिल गुप्ता और अन्य रहे।।
बरेली से कपिल यादव