बरेली। नाथ नगरी बरेली मे मंगलवार की सुबह से ही बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठी। महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के एक दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई है।पैना बुजुर्ग स्थिति त्रिलोकी नाथ धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए बारी की प्रतीक्षा कर रहे है। शहर से देहात तक भगवान शिव के मंदिरों में जमकर भक्तों का जमावबाड़ा नजर आया। लोग लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए नजर आ रहे है। मंदिर में प्रवेश के बाद लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। हालांकि भीड़ की वजह से किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इसलिए शहर के सभी मंदिरों पर पुलिस के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई। भोर से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। सभी भगवान शिव के दर्शन व पूजन के लिए उतावले नजर आए। कतारबद्ध होकर खड़े श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार श्रद्धा व विश्वास के साथ करते रहे। भक्तों ने गंगाजल दूध, बेल पत्र भांग, धतूरा आदि से भोलेनाथ का पूजन कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालय हर हर बम बम, जय शिव शंकर, ओम नमः शिवाय के पंचाक्षरी मंत्र के साथ घंटा घड़ियाल की आवाज से गूंज उठे। बाबा बनखंडी नाथ मंदिर मे 101 पार्थिव शिवलिंग की पूजा शुरू की गई है। शहर के ही श्री द्वारकाधीश मिठी आश्रम संकटमचन फैक्ट्री स्टेट मंदिर नियामतपुर के राधा कृष्ण मंदिर पैना बुजुर्ग के त्रिलोकी नाथ धाम शिव मंदिर तथा रोजा क्षेत्र में श्री काशी धाम महा शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े है। श्रद्धालुओं की कतार में बोल-बम व हर-हर महादेव के नारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा।।
बरेली से कपिल यादव
