बरेली। सर्किट हाउस मे सोमवार को जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नाथ कॉरिडोर और फरीदपुर में बन रहे दोनों आरओबी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने जन समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए तहसील दिवस एवं थाना दिवस का और प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये। नाथ कॉरिडोर के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुए शीघ्र पूर्ण कराने को कहा। बैठक मे नवावगंज क्षेत्र मे करीब सौ एकड़ मे वहुउद्देशीय रोजगार जोन बनेगा। जिसमें कंपनियों को अपना दफ्तर खोलने के लिए भी जगह मिलेगी। नवावगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने भूमि चिह्नित की है। चिह्नित भूमि के संबंध में डीएम अविनाश सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस में बैठक में जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर को जानकारी दी। जिला प्रभारी मंत्री ने डीएम को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। रोजगार देने के उद्देश्य से नवाबगंज में ‘इम्प्लाइमेंट जोन’ बनाने पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त और नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा मे मुख्य चौराहों के सौन्दर्यकरण कराने के निर्देश दिये गए। प्रभारी मंत्री ने पीडब्ल्यूडी को फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की भिटौरा रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने के लिए पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर आयुक्त से पटेल चौक पर बनाए गए स्काई वॉक के संचालन के बारे में जानकारी ली। इस पर नगर आयुक्त ने जल्द संचालन कराने की बात कही। उन्होंने अर्बन हॉट के ऑडिटोरियम से लेकर अन्य प्रोजेक्टों को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। शहर का सौंदर्याकरण कराने के लिए नगर आयुक्त के साथ चर्चा की और मुख्य चौराहों का सौंदर्याकरण कराने को निर्देशित किया। बैठक में भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि बरेली में कुछ चौराहों पर रेड लाइट की वजह से जाम लग रहा है। प्रभारी मंत्री ने ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि सभी चौराहों का सर्वे कर ट्रैफिक लोड के हिसाब से रेड लाइट की टाइमिंग सही कराई जाए। बैठक में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज एवं एमएलसी बहोरन लाल, विधायक नवावगंज डॉ. एमपी आर्य, विथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा आंवला आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और बरेली जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा के अलावा अफसरों मे डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य, सीडीओ देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, बीडीए वीसी डॉ. मनिकंडन ए., एडीएम फाइनेंस संतोष कुमार सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री आदि अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
