नागौर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जुटीं महिला कार्यकर्ता

नागौर/राजस्थान | प्रदेश में विधानसभा चुनावों के पहले ही सभी राजनीतिक दलों ने अपनी संगठनात्मक ताकत को मजबूत करना शुरू कर दिया है। बीजेपी की तरह कांग्रेस भी इस कवायद में जुटी है। शनिवार को जिले की महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी की आला महिला नेत्रियां मौजूद रहीं।

नागौर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता सोलंकी ने बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रिहाना रियाज चिश्ती, राजस्थान प्रभारी व AIMC महासचिव नीतू वर्मा सोइन के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नवनियुक्त राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नंदिता हुड्डा, प्रदेश कोआर्डिनेटर सारीका सिंह, नागौर प्रभारी मुन्नी गोदारा व रेणु मेघवंशी ने जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित किया। इससे पहले नागौर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पधारे सभी अतिथियों का स्वागत किया।

राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर नंदिता हुड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की हिस्सेदारीे बढ़ाने के लिए आश्वासन दिया एवं महिलाओं को भी आगामी विधानसभा चुनावों में बढ़-चढ़कर के हिस्सा लेकर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने का आव्हान किया। शक्ति प्रोजेक्ट में अधिकतम महिलाओं को जोड़ने एवं प्रत्येक बूथ स्तर पर दो दो महिलाएं जोड़ने के दिशा निर्देश दिए।

इसके अलावा प्रत्येक पदाधिकारी से उसके संबंधित क्षेत्र की समस्या के बारे में जानकारी ली एवं उनके निराकरण के बारे में उनसे राय मांगी। प्रदेश कोऑर्डिनेटर सारीका सिंह ने महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया और प्रभावी चुनावी रणनीति बनाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर नागौर जिले की सभी ब्लाक अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी व बूथ कार्यकर्ता महिलाएं उपस्थित रहीं।

पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *