नही रहे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दी श्रद्धांजलि

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनंदन सहाय अब हमारे बीच नही रहे। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे रघुनंदन सहाय ने बुधवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से कायस्थ समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। बताते चले कि कुछ वर्ष पूर्व कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सहाय के बरेली आगमन पर महासभा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जौहरी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी और प. उप्र सचिव विपिन जौहरी द्वारा फूलमालाओं से लादकर उनका हार्दिक स्वागत किया गया था। उपजा प्रेस क्लब बरेली प्रांगण में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं कायस्थ चेतना मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुनंदन सहाय के आकस्मिक निधन पर शोकसभा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *