नहाने के लिए निकले दो किशोरों की रामगंगा मे डूबकर मौत, तीन दिन बाद मिले शव

बरेली। जनपद के थाना सुभाषनगर क्षेत्र से गुरुवार को लापता हुए दो किशोरों के शव शनिवार को रामगंगा मे डैम के पास से बरामद कर लिए गए। दोनों नहाने के लिए निकले थे और परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली। किशोरों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। थाना सुभाषनगर मे रामअवतार हलवाई के सामने वाली गली निवासी ममता ने शुक्रवार को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी बहन का बेटा विनीत सैनी (17) और पड़ोस मे रहने वाले संजय सिंह धानुक का बेटा सत्यम (15) घर से नहाने की बात कहकर निकले थे। लोगों ने दोनों को ई-रिक्शा मे बैठकर रामगंगा की ओर जाते देखा था। इसके बाद से दोनों घर नही लौटे थे। काफी तलाश के बाद दोनों के परिजनों ने जब पुलिस को बताया तो पुलिस भी दोनों की तलाश कर रही थी। शनिवार की शाम सूचना पर सुभाषनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार पुलिस के साथ रामगंगा किनारे पहुंचे। वहां कैंट पुलिस भी बुला ली गई। दो शव डैम के पास दिखाई दे रहे थे। पुलिस से नाव से जाकर यह निकलवा लिए। संदेह के आधार पर सूचना दी तो दोनों के परिवारवाले भी पहुंच गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों गहरे दोस्त थे। लग रहा है कि वह नहाने को रामगंगा में घुसे थे पर गहरे पानी में डूब गए। पानी भरने से शव फूले तो तीसरे दिन दिखाई दिए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *