आजमगढ़ – सगड़ी तहसील के चांदपटटी बाजार में अपने स्वागत समारोह मे कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि अब कार्यकतार्ओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश और देश का निजाम बदल गया है ऐसे में भ्रष्टाचार की अब कोई जगह नहीं है। बावजूद इसके यदि कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी। पार्टी ने मुझे जिलाध्यक्ष बनाकर कोई प्रशस्ति पत्र नहीं दिया है बल्कि हमें संघर्ष करने का सिंबल दिया है। सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर पार्टी संगठन को मजबूत करना ही मेरा लक्ष्य होगा। चांदपट्टी बाजार में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। चांदपट्टी बाजारमें बुधवार को आयोजित स्वागत समारोह देर रात तक चलता रहा । कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिनारायण राय व संचालन जोगिंदर सिंह शास्त्री ने किया। भाजपा नेता अरविंद ,मनीष कुमार मिश्रा,अमरनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि ऊपर भ्रष्टचार लगभग कम हो गया है और नीचे का जो है वह भी समाप्त हो जाएगा। थाने तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार भी समाप्त होगा। मनमानी कर रहे कर्मचारियों पर नकेल कसने ही होगी। जो कर्मचारी और अधिकारी पुराने ढर्रे पर काम कर रहे है उसको अपने चाल चलन में सुधार लाना होगा। सम्मान व स्वाभिमान से समझौता नही होगा। स्वागत समारोह को जगत नरायण गोंड़,अमलेश जायसवाल,मनिष मिश्रा,जयप्रकाश पांडेय,बिनोद राजभर,अमरनाथ तिवारी, रामशीष सिंह आदि ने सम्बोधित किया ।
रिपोर्टर-:राकेश वर्मा सदर आजमगढ़