बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। राजश्री मेडिकल कॉलेज मे छात्रों का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार सुबह छात्र एक बार फिर कॉलेज परिसर मे एकत्र हो गए और प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे तक छात्रों ने प्रदर्शन किया लेकिन पुलिस बल बढ़ने पर छात्रों ने करीब 11 बजे धरना समाप्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार छात्रों के प्रदर्शन के बीच कॉलेज प्रबंधन ने अचानक सर्दी की छुट्टी घोषित कर दी। कॉलेज प्रशासन अभिभावकों को फोन करके अपने बच्चों को घर ले जाने कह रहा है। हालांकि अवकाश की अवधि अभी आधिकारिक रूप से घोषित नही की गई है। छात्रों के लगातार हो रहे विरोध और धरना-प्रदर्शन को देखते हुए ही कॉलेज प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
