नर्सिंग छात्रा की बर्थ डे पार्टी मे लव जिहाद के नाम पर बजरंग दल का हंगामा

बरेली। रेस्टोरेंट में आयोजित नर्सिंग छात्रा की बर्थ डे पार्टी मे समुदाय विशेष के दो दोस्त भी शामिल हुए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया तो मारपीट हो गई। प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला रफा-दफा कर दिया। सीओ ने फटकार लगाई तो तलाश करके तीन युवकों का चालान किया गया। बदायूं की रहने वाली युवती प्रेमनगर के एक हॉस्टल मे रहकर बीएससी नर्सिंग कर रही है। शनिवार को छात्रा का जन्मदिन था। इस पर वह अपने दोस्तों के साथ प्रेमनगर के द डेन कैफे एंड रेस्ट्रो मे पहुंची थी। पार्टी में कुल दस लोग थे। जिनमें दो समुदाय विशेष से ताल्लुत रखने वाले शान और वाकिफ नाम के छात्र भी थे। इस दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता रेस्टोरेंट मे पहुंच गए और लव जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। इस पर शान और वाकिफ से उनकी मारपीट भी हो गई। सूचना पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस छात्र-छात्राओं को लेकर थाने आ गई। पुलिस की सूचना पर प्रेमनगर मे ही रहने वाली छात्रा की बुआ भी पहुंच गई। उन्होंने तहरीर देने से इनकार कर दिया लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। मामले की जानकारी होने पर सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजबली सिंह को फटकार लगाकर कार्रवाई के निर्देश दिए तो दोनों युवक शान व वाकिफ और रेस्टोरेंट कर्मचारी शैलेंद्र गंगवार का शांतिभंग मे चालान किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *