नर्मदा नहर का पानी चोरी करोंगे, तो टेल पर बैठे किसानों को मीठा पानी कैसे पिलाओगे : बद्रीनारायण विश्नोई

राजस्थान/बाड़मेर- रबी सीज़न में किसानों की फसलों को पर्याप्त रूप से नर्मदा नहर का पानी देने के लिए प्रशासन मुस्तैद नज़र आ रहा है । सेड़वा एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने पनोरिया मुख्य वितरिका से रबी सीज़न में किसानों की फसलों को सिंचाई के लिए पानी आपूर्ति की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर पानी की चोरी पकड़ी ।बता दे कि पनोरिया पंपिंग हेड से पैसठ किलोमीटर दूर स्थित इंडो-पाक बॉर्डर से सटे गांव बाखासर माईनर और बावरवाला पनोरिया टेल तक किसानों को रबी सीज़न की फसलों को सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है । पानी की चोरी होने से टेल पर बैठे किसान को सिंचाई के लिए नहीं मिलता है।

पानी-औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम विश्नोई ने पनोरिया गांव में मुख्य वितरिका में से पाइप डालकर अवैध रूप से सिंचाई का पानी चोरी करते तीन अलग-अलग जगह पर किसानों को पकड़ा । एसडीएम ने किसानों को समझाइश करते हुए कहा- ‘पानी की चोरी करने से सरकार को नुकसान होता है। आप पानी चोरी करोंगे, तो अंतिम छोर पर बैठे किसानों तक पानी कैसे पहुंचेगा ? वो भी तो किसान है। पानी की चोरी करना क़ानूनन ज़ुर्म है । आपने नर्मदा नहर में जो पाइप लगाए है, उसे तुरंत हटा दो, पानी चोरी बंद कर दो, नहीं तो मैं नर्मदा नहर के अधिकारियों को बोलूँगा और आपके ख़िलाफ़ पुलिस थाने में मुक़दमा होगा ।’ गौरतलब है कि सीमांत क्षेत्र के किसानों को रबी सीज़न की फसलों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए उपखण्ड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई फील्ड में लगातार सक्रिय है। उनके प्रयासों से पनोरिया पंपिंग हेड से चार मोटरों से दौ सौ बीसा क्यूसेक पानी पैसठ किलोमीटर दूर तक बाखासर माईनर,बावरवाला पनोरिया टेल तक पहुंच रहा है।

अंतिम छोर के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के लिए एसडीएम विश्नोई ने तेरह अक्टूबर को नर्मदा नहर परियोजना वृत्त प्रथम सांचौर के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं और चिंता से अवगत करवाया ।उन्होंने दस दिसंबर को पनोरिया पंपिंग हेड का निरीक्षण कर, सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति का जायजा लिया और नर्मदा नहर परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की । बैठक में एसडीएम ने पानी चोरी रोकने के लिए नर्मदा नहर की पनोरिया वितरिका की लगातार पट्रोलिंग करने,चौकसी बढ़ाने और डिग्गी अध्यक्षों का सहयोग लेने के निर्देश दिए । एसडीएम ने नर्मदा नहर परियोजना की पनोरिया मुख्य वितरिका के सहायक अभियंता देवेन्द्र विश्नोई को कहा कि पानी की चोरी किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए ।हमारा प्रयास किसानों को रबी सीजन की फसलों के लिए समय पर पूरा पानी देना है। हमने बाखासर थानाधिकारी को नर्मदा नहर के अधिकारियों को पानी चोरी रोकने में पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए है ।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *