नगर व ग्रामीण क्षेत्रों मे चलेगा स्वच्छता अभियान, रूपरेखा की गई तैयार

बरेली। उत्तर प्रदेश दिवस मनाए जाने के लिए रूपरेखा तैयार कर ली गयी। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाली को सम्मानित किया जाए‌गा। डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन के सभागार मे बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि 19 से 26 जनवरी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाएं। विकास भवन मे आयोजित बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कर्मियों की टोली बनाकर साफ सफाई कराएं। साथ ही युवा कल्याण विभाग को 19 से 23 जनवरी तक विभिन्न खेलों का आयोजन करने, विजेताओं को 24 जनवरी को पुरस्कृत कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों मे रोली, भाषण, फैसी ड्रेस, निबंध, चित्रकता प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने के निर्देश दिए। संरकृति उत्सव, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सुभाष चंद्र बोस की जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन करने के में भी निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कराएं। एक जनपद एक उत्पाद पर आधारित प्रदर्शनी, लखपति दीदी व करोड़ पांत दीदी की सफलता की कहानी, वर्ष 2017 से 2025 तक सरकार की उपलब्धियों का पीचीटी के माध्यम से प्रदर्शन कराए। डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने बाले, हस्तशिल्पियों, स्वयं सहायता समूहों तथा उद्यमियों को 26 जनवरी को सम्मानित करने के लिए सूची तैार करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा हसीब अंसारी, डीसी एनआरएलएम समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *