नगर पालिका फरीदपुर मे मैकेनिक ने सरकारी अभिलेखों से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

बरेली। जनपद की नगर पालिका फरीदपुर मे सीसीटीवी कैमरे के मैकेनिक ने पासवर्ड बदलकर पालिका के ईओ के कमरे मे।सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ की। पालिका के ईओ की तहरीर पर पुलिस ने मैकेनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगर पालिका परिषद फरीदपुर की बोर्ड की बैठक मे सभासदों ने आसामाजिक तत्वों का चेयरमैन कक्ष में बैठने का आरोप लगाया था। इसके बाद पालिका के ईओ शैलेंद्र मिश्रा ने सीसीटीवी कैमरे ठीक करवाकर अपने कक्ष मे डीवीआर लगवा ली। सीसीटीवी कैमरे ठीक होने पर आसामाजिक तत्वों के आने पर रोक लग गयी। शनिवार को ईओ संपूर्ण समाधान दिवस मे भाग लेने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान सीसीटीवी कैमरों का मैकेनिक गौरव पांडेय पालिका कार्यालय पहुंचा। उसने सीसीटीवी कैमरों का पासवर्ड बदल दिया। मैकेनिक ईओ के कार्यालय की मेज की दराज से सरकारी अभिलेख निकाल रहा था। इसी दौरान पालिका कर्मी अर्पित शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मैकेनिक से विरोध जताया। इसके बाद मैकेनिक कई सरकारी अभिलेखों को लेकर भाग निकला। कर्मचारी अर्पित ने ईओ को मामले की जानकारी दी। इस पर बाद ईओ संपूर्ण समाधान दिवस से पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों को देखा। पासवर्ड बदला हुआ था। ईओ ने मैकेनिक के खिलाफ तहरीर दी। ईओ ने बताया कि मैकेनिक ने साजिश के तहत सरकारी अभिलेखों से छेड़छाड़ करके सीसीटीवी कैमरों का पासवर्ड बदल दिया।असामाजिक तत्वों से साजिश करके मैकेनिक ने पालिका कार्यालय की गोपनीयता भंग करने का कार्य किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *