नगर पंचायत कर्मचारी ने घरेलू कलह मे फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नगर पंचायत के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उनके घर मे कोहराम मच गया। नगर पंचायत कर्मचारी केहर सिंह उर्फ केरी ने गृह क्लेश के चलते अवसाद मे आकर रविवार की शाम लगभग चार बजे अपने घर के कमरे में लगे पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी रेखा बाजार में घर का सामान खरीदने गई थी। पत्नी बाजार से घर लौटी तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नही खुला। पड़ोस के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। केहर सिंह उर्फ केरी कमरे मे लगे पंखे मे बंधे दुपट्टा पर लटके थे। लोगों ने दुपट्टा काट कर उनको नीचे उतरा। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत होने पर पत्नी रोती हुई बेहोश हो गई। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी ने बताया कि थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खैलम निवासी केहर सिंह उर्फ केरी फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला ठाकुरद्वारा मे बसंती के मकान मे किराए पर रहते थे। वह नगर पंचायत मे आउटसोर्सिंग कर्मचारी थे। केहर सिंह के चार बच्चे राहुल, वंश, रितिक और परी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *