नगर निगम ने बकायेदारों पर शिकंजा, 15 प्रतिष्ठानों पर सीलिंग, लाखो वसूले

बरेली। नगर निगम ने बकाया संपत्ति कर की वसूली के लिए सख्त रुख अपनाते हुए कई व्यावसायिक भवनों को सील कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत 15 प्रतिष्ठानों को सील किया गया। जिनमें से 11 भवन स्वामियों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर सीलिंग रुकवाई जबकि 5 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया क्योंकि उनके स्वामियों ने कर का भुगतान नही किया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के निर्देशानुसार यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जोनल अधिकारियों को बड़े बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। शनिवार को जोन-1 और जोन-3 मे विशेष अभियान चलाया गया। गढ़ैया मो. आतिक पर 1.47 लाख जिसमे से 50 हजार रुपये मौके पर जमा किए। बमनपुरी के रामकुमार पर एक लाख से अधिक बकाया था जिसमे 60 हजार से अधिक जमा किया। मो. अख्तर पर 1.64 लाख का बकाया था। भवन को सील कर दिया। किला छावनी में राममूर्ति एंड संस पर 1.58 लाख बकाया था, 50 हजार रुपये जमा किए गए। फजल अहमद पर 1.56 लाख बकाया होने पर भवन सील किया। शब्बीर हुसैन पर भी 21 हजार से अधिक बकाया होने पर सीलिंग की कार्रवाई हुई। जोन-3 के कटरा चांद खां एंटा सोडा सिंडिकेट पर 4.25 लाख में 75 हजार जमा कराया। सूफीटोला में मोतीराम पर 2.25 लाख बकाया था जिसमें एक लाख से अधिक जमा किया। टेलर मास्टर बजरिया इनायत पर 2.14 लाख बकाया था, 60 हजार जमा किया। महबूब अली पर 1.39 लाख का बकाया में से 70 हजार जमा किया किया। आकाशपुरम के हरिचरण पर डेढ़ लाख बकाया था एक लाख जमा कराया। नवादाशेखान में विजेंद्र सिंह पर 1.28 लाख से अधिक बकाया था 40 हजार जमा कराया। नक्षत्र पाल सिंह पर 66 हजार बकाया 20 हजार जमा कराया। जगतपुर में आशा बेगम पर 1.17 लाख का बकाया था उनके भवन पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। इसी तरह मोइन के भवन पर एक लाख से अधिक बकाया था जमा किया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *