नगर निगम ने जंक्शन रोड पर स्थित होटल रीगल को किया सीज

बरेली। शहर में कई ऐसे मामले निकल कर आ रहे है। जिसमें जगह किसी के नाम होती है और उसे चला कोई और रहा होता है। अभी कुछ दिन पहले नगर निगम ने एक मामला अयूब खां चौराहे पर पकड़ा था। जिसमें पराग पार्लर किसी दूसरे के नाम था और उसे चला कोई और रहा था। ऐसा ही मामला एक और नया सामने आया है। नगर निगम ने जंक्शन रोड पर अपनी ही मार्केट में एक व्यक्ति को होटल अलॉट किया था। जिसे कोई दूसरा चलाता पाया गया। फिलहाल नगर निगम ने उस होटल को सीज कर दिया है। नगर निगम की स्टेशन रोड पर मार्केट है। उस मार्केट में काफी साल पहले ही नगर निगम ने परमात्मा सिंह नाम के व्यक्ति को होटल अलॉट किया था। नगर निगम को जानकारी मिली कि इस समय होटल को कोई और चला रहा है। जिसका संज्ञान लेते हुए अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि जिस व्यक्ति को होटल अलॉट किया था। उसने होटल का स्वरूप ही बदल दिया है। जिस को संज्ञान में लेते हुए अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने होटल रीगल सीज कर दिया। अभी कुछ दिन पहले ही नगर निगम को पता चला था कि किसी व्यक्ति को पराग पार्लर चलाने के लिए दुकान अलॉट किया गया था। लेकिन उसको कोई और चलाता पाया गया था। यही नहीं पराग के दुग्ध उत्पादन प्रोडक्ट के अलावा अन्य प्रोडक्ट बेचे जा रहे थे। जिस पर अपर नगर आयुक्त भड़क गए थे और पराग पार्लर चला रहे युवक पर कार्यवाही की गई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *