नगर निगम ने अवैध कब्जा कर बनाई 10 दुकानें की सील, 36 लाख का लगाया था जुर्माना

बरेली। सिविल लाइंस में जंक्शन रोड पर नगर निगम ने शनिवार को मजिस्ट्रेट के आदेश पर 10 दुकानों को सील कर कब्जे में ले लिया। नगर निगम की सड़क की जमीन पर कब्जा कर ये दुकानें बनाई गई थीं। निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची है। नगर निगम ने दुकानदारों को 13 दिसंबर 2024 और 20 जनवरी 2025 को नोटिस जारी किए थे। दुकानदारों ने 7 जनवरी 2025 को जिला जज की अदालत में अपील दाखिल की लेकिन कोर्ट से स्थगन आदेश नहीं मिला। इसके बाद भी दुकानदार दुकानों को छोड़ नहीं 6 रहे थे। इस पर खसरा नंबर 194 पर बनीं 10 दुकानों के कब्जेदारों पर अध्यासन के लिए क्षतिपूर्ति के लिए करीब 36 लाख रुपये धनराशि का जुर्माना लगाते हुए बेदखली का आदेश पारित किया गया। इस धनराशि को नगर निगम के कोष में जमा जमा कर कब्जा मुक्त करने को कहा गया। इस पर पर कुछ दुकानदारों ने स्वयं कब्जा हटा लिया। 2 अप्रैल को पारित नगर निगम के आदेश का पालन करने के लिए शनिवार दोपहर में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद, नीरज राजस्व गंगवार, अवर अभियंता वीर प्रताप पटेल, अनुराग कमल, प्रवर्तन दल और काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। निगम के संपत्ति विभाग ने कार्रवाई करते हुए 10 दुकानों को अपने कब्जे में ले लिया। निगम के सूत्रों की मानें तो सड़क की भूमि होने के कारण इन दुकानों का आवंटन नही किया जा सकता है। इस वजह से आने वाले समय में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा सकती है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *