बरेली। नगर निगम बरेली चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमे भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी डॉ उमेश गौतम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी डॉ आईएस तोमर को 56328 मतों से एक बार फिर हराया है। वही नगर निगम के 80 वार्डों में से 52 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। वही निकाय चुनाव में टक्कर में चल रही समाजवादी पार्टी के महज 12 वार्डो में ही प्रत्याशी साइकिल दौड़ाने में सफल हुए हैं। वहीं पूरे दमखम से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी 11 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं अगर बात करें कांग्रेस पार्टी की तो उसे मात्र तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोकदल के एक प्रत्याशी ने विजय हासिल की है। वहीं असदुद्दीन अवैसी की पार्टी AIMIM के भी एक प्रत्याशी ने बरेली मे अपनी पार्टी का खाता खोला है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस बार नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कई वार्डों में मुस्लिम चेहरों पर भी अपना दांव आजमाया था। लेकिन मुस्लिम समुदाय से जुड़े बीजेपी के एक भी प्रत्याशी पर जनता ने भरोसा नही जताया। वही विजयी पार्षद प्रत्याशियों ने जीत के बाद खुशी जाहिर करते हुए अपने वार्डों की जनता का आभार जताया है।।
बरेली से कपिल यादव
