बरेली। नगर निगम की टीम अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध इन दिनों लगातार कार्रवाई करने में जुटी है। बुधवार को भी अतिक्रमण ध्वस्तीरण का अभियान जारी रहा। पटेल चौक, किशोर बाजार से लेकर चौपला चौराहे तक दोनों ओर के अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर जुर्माना वसूली की भी कार्रवाई की गई। राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि पटेल चौक, किशोर बाजार से चौपुला चौराहे तक सड़क के दोनों ओर अभियान चलाया गया। सड़क के दोनों ओर लोगों को अतिक्रमण कर ठेले खोखे, वाहन का स्टैड़ बना लिया था। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम व आईजीआरएस पोर्टल पर की जा चुकी है। मामले को संज्ञान मे लेते हुए अभियान चलाकर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। कई जगह लोगों ने झोपड़ी भी डाल दी थी जिसे हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की। कार्रवाई के दौरान मौजूद स्टाफ ने उन्हें चेतावनी देते हुए उनके भी अवैध निर्माण ध्वस्त किए। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि कार्रवाई के दौरान लगभग 50 से 60 स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। इसके अलावा 59 हजार रुपये के करीब जुर्माना वसूल किया गया।।
बरेली से कपिल यादव
